जैन तेरापंथ कार्ड
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा द्धारा संपूर्ण तेरापंथ समाज के धार्मिक, संघीय, सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक आदि अनेक प्रकार के हितों की दृष्टि से जैन तेरापंथ कार्ड योजना का प्रारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत संपूर्ण तेरापंथ समाज के एक मास्टर डाटाबेस के निर्माण के बाद तेरापंथ समाज के प्रत्येक सदस्य को महासभा द्धारा जैन तेरापंथ कार्ड प्रदान किया जाएगा। यह कार्ड कई दृष्टियों से लाभप्रद हो सकेगा।
लक्ष्य
समग्र भारत तथा विश्व के अन्य देशों में विद्यमान प्रत्येक तेरापंथी व्यक्ति एवं परिवार का एक डेटाबेस तैयार करना तथा इस डेटाबेस को व्यक्ति, परिवार एवं समाज हित में उपयोगी बनाना।
सामाजिक उद्देश्य
- समग्र तेरापंथ समाज के मास्टर डेटाबेस/डायरेक्ट्री का निर्माण।
- धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की सूचना एवं खबरों का त्वरित प्रसारण।
- समाज के विवाह योग्य युवाओं के मेट्रीमोनियल डेटाबेस का निर्माण।
- अल्पसंख्यक संबंधी लाभों का समुचित उपयोग।
- किसी भी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय आपदा के समय सधार्मिक बंधुओं से संपर्क साधना एवं यथोचित राहत पहुंचाना।
- वंशवृक्ष से परिवार के समस्त सदस्यों की जानकारी।
- समाज की प्रतिभाओं को समाजोपयोगी कार्यों के लिए प्रेरित करना।
- डिजिटल संचार माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग कर समय, संसाधन एवं खर्च बचाना
आर्थिक उद्देश्य
- तेरापंथ समाज के व्यावसायिक डेटाबेस एवं बिजनेस डायरेक्ट्री का निर्माण।
- समाज के व्यवसायियों की नेटवर्किंग करना तथा आपस में व्यापार के अवसर उपलब्ध करवाना।
- प्लेसमेंट सर्विसेज की तरह समाज के प्रतिष्ठानों में उपलब्ध जोब्स की जानकारी।
- समय-समय पर आने वालत्री सरकारी/गैर सरकारी योजनाओं का यथासंभव लाभ समाज तक पहुंचाना।
- एक विशाल डेटाबेस के आधार पर विभिन्न कंपनियों से कलेक्टिव बल्क बार्गेन कर डिस्काउंट उपलब्ध करवाना।
- मोबाइल फोन cug (आपस में फ्री बात)।
- बीमा एवं मेडिक्लेम में ग्रुप पॉलिसी लाभ, हास्पिटल्स एवं पैथोलोजी लैब से एसोसिएशन।
- समाज के सदस्यों को शिक्षा, चिकित्सा एवं संपोषण के क्षेत्र में आवश्यकतानुसार समुचित सहयोग उपलब्ध करवाना।
संघीय उद्देश्य
- संगठन की सुदृढ़ता।
- समस्त तेरापंथी परिवारों की आध्यात्मिक सार-संभाल।
- प्रत्येक सदस्य की रुचि के अनुरूप संघीय गतिविधयों की जानकारी उपलब्ध करवाना।
- संघीय संस्थाओं को भविष्य के नए सदस्यों का डाटा बेस उपलब्ध करवाना।
- धर्मसंघ की गतिविधियों के संचालन में कार्यकर्ता शक्ति का समुचित सदुपयोग।
- भावीपीढ़ी का ज्ञानशाला से जुड़ाव।
- पारस्परिक सौहार्द की अभिवृद्धि।
कैसे मिलेगा कार्ड
अपना जैन तेरापंथ कार्ड प्राप्त करने के लिए www.terapanthnetwork.com पर उपलब्ध फॉर्म भरें। फाॅर्म भरने के बाद ही जैन तेरापंथ कार्ड मिल पाएगा।
किसे मिलेगा कार्ड
- प्रत्येक तेरापंथी को जैन तेरापंथ कार्ड निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
- यदि आपका कोई रिश्तेदार नॉन तेरापंथी है तो उसका फॉर्म भी भरा जा सकता है, उसे जैन तेरापंथ कार्ड की तरह ‘जैन तेरापंथ कनेक्ट कार्ड’ दिया जाना प्रस्तावित है।
कैसे भरें फार्म
- फाॅर्म भरने के लिए www.terapanthnetwork.com पर लॉगिन करें। अपने मोबाइल नंबर के जरिए आपको अपने मोबाइल पर एक पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसे यथास्थान भरकर आप अपना एवं अपने परिवार के अन्य सदस्यों का फॉर्म भर सकते हैं।
- परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग फाॅर्म भरा जाएगा।
- इस विस्तृत फोरम में आपसे आठ प्रकार की जानकारियां ली जाएंगी - व्यक्तिगत, पारिवारिक, व्यावसायिक, शैक्षिक, धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य जानकारी तथा संपर्क सूत्र।
- कम्प्यूटर, लैपटॉप आदि हों तो आपको फॉर्म भरने में ज्यादा सुविधा रहेगी। मोबाइल फोन पर भी यह फॉर्म भरा जा सकता है। इंटरनेट की स्पीड आपका समय काफी बचा सकती है।
- फॉर्म भरते समय अपना एवं परिवार के अन्य सदस्यों के फोटो, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दुपहिया और चैपहिया वाहनों के नंबर अपने पास रखें।
- * (स्टार) चिह्न लगे कॉलम में मांगी गई जानकारी भरना अनिवार्य है, उसके बिना आपका फॉर्म अधूरा रहेगा और कार्ड नहीं बन पाएगा।
- आपकी फोटो के बिना आपका कार्ड नहीं बन पाएगा।
- जितनी अधिक जानकारी आप भरेंगे, आपको उतना अधिक फायदा मिल सकेगा।
- अपनी फैमिली ट्री में अपने सारे रिश्तेदारों का नाम डालें, ताकि आपकी फैमिली ट्री हरी-भरी दिख सके।
- फेमिली ट्री में अपने परिवार के किसी सदस्य को जोड़ने के लिए अपने बॉक्स के ऊपर लगे + (प्लस) पर क्लिक करें। इसी प्रकार दादा, दादी, चाचा, बुआ, नाना, मामा, मौसी आदि रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए पिता, माता आदि के बॉक्स पर लगे + (प्लस) पर क्लिक करें।
- किसी बेटी की शादी नॉन तेरापंथी परिवार में हुई है तो उसका फाॅर्म भी अवश्य भरें।
- किसी भी विवाहित महिला का नेटिव प्लेस उसके ससुराल का लिखा जाए।
कब मिलेगा कार्ड
- आपके फाॅर्म भरने के बाद जैन तेरापंथ कार्ड परियोजना के कार्यकर्ता आपसे सम्पर्क कर आपका फॉर्म वेरीफाई करेंगे। वेरिफिकेशन के दो महीने बाद आप अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र
- जैन तेरापंथ कार्ड परियोजना के लिए कार्यकर्ताओं का एक विशाल नेटवर्क तैयार किया गया है, जिसे विभिन्न अंचलों में बांटा गया है। प्रत्येक अंचल में एक संयोजक, अपेक्षानुसार सहसंयोजक एवं 15 से 50 परिवारों के लिए एक स्थानीय प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
- अपना फोरम वेरीफाई करवाने एवं कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने स्थानीय प्रभारी से संपर्क करें।
- अपने आंचलिक संयोजक से अपने स्थानीय प्रभारी का नाम और संपर्क सूत्र जाना जा सकता है।
- किसी भी प्रकार की जिज्ञासा / समस्या के समाधान के लिए अपने आंचलिक संयोजक से संपर्क करें।
- आंचलिक संयोजक से पूरी तरह समाधान न मिल पाए तो आप अपनी जिज्ञासा / समस्या card@terapanthnetwork.com पर ईमेल करें।
फायदों की जानकारी
- कार्ड धारक को मिलने वाले फायदो / ऑफर्स की जानकारी फेसबुक के Jain Terapanth Card पेज पर मिल सकेगी, अतः आप इस पेज को भी लाइक कर लें।
अनुरोध
- सुदूर क्षेत्रों तथा विदेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों की जानकारी भी ‘फैमिली ट्री’ में अवश्य प्रदान करें, ताकि उन्हें भी इस योजना से जोड़ा जा सके।
- अपने आसपास रहने वाले किसी नए तेरापंथी परिवार की जानकारी स्थानीय प्रभारी को दें।
- तेरापंथ समाज के अन्य सदस्यों को इस परियोजना एवं इसके फायदों की जानकारी देकर अपना कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें।
विशेष
- यदि आप अपने व्यवसाय में जैन तेरापंथ कार्ड धारक को किसी प्रकार का डिस्काउंट देकर अपना व्यवसाय बढ़ाना एवं अपने साधर्मिक बंधुओं को फायदा पहुंचाना चाहें तो अपने आंचलिक संयोजक से संपर्क करें।
स्थान | नाम | मोबाइल नम्बर |
दिल्ली सेंट्रल | दिनेश बोथरा | 9717288688 |
दिल्ली (शाहदरा, गाजियाबाद व आसपास) | दिलीप संचेती | 9810509960 |
दक्षिण दिल्ली | सुशील डागा | 9871750422 |
उत्तर दिल्ली | ललित लूनिया | 9818030693 |
दिल्ली (रोहिणी) | मनोज बरमेचा | 9313166674 |
पंजाब | अभय सिंघी | 9417207462 |
उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड | आलोक भंसाली | 9335666100 |
झारखण्ड | सुशील बैद | 9835738621 |
काठमाण्डू, वीरगंज (नेपाल) | ललित नाहटा | +9779851051881 |
उत्तर बंगाल, भूटान, सिक्किम | दीपक महनोत | 9832011732 |
दक्षिण बंगाल | मनोज बोथरा | 9434745376 |
साउथ कोलकाता | आदित्य पारख | 9830019964 |
उत्तर हावड़ा कोलकाता | आनंद पारख | 9830451702 |
साउथ हावड़ा कोलकाता | कपिल धाड़ीवाल | 9830124899 |
पूर्वांचल कोलकाता | जतन गेलड़ा | 9433015740 |
कोलकाता उपनगर (उत्तरपाड़ा, हिन्दमोटर, रिसड़ा व आसपास) | प्रतापसिंह बोथरा | 9830186658 |
उड़ीसा पूर्वी | ललित पटावरी | 9437027742 |
उड़ीसा पश्चिम | अनूप जैन | 9437625573 |
दक्षिण-पश्चिम तमिलनाडु, केरल, पुडूचेरी | उम्मेद गोलछा | 9843045602 |
तेलंगाना | नवीन दसानी | 8008882348 |
आन्ध्र प्रदेश | मुकेश नाहटा | 9030660611 |
बेंगलुरु संभाग | प्रकाश लोढ़ा | 9844072714 |
बेंगलुरु (नार्थ जोन) | जितेश दक | 9972026059 |
बेंगलुरु (साउथ जोन) | विक्रम दुगड़ | 9886376363 |
बेंगलुरु (ईस्ट जोन) | दिनेश चोपड़ा | 9886029987 |
बेंगलुरु (वेस्ट जोन) | प्रवीण बोहरा | 9844005555 |
बेंगलुरु (सेंट्रल जोन) | संजय बांठिया | 9448750833 |
बेंगलुरु (रुरल जोन साउथ) | इन्दर छाजेड़ | 9964846520 |
बेंगलुरु (रुरल जोन नोर्थ) | योगेश पोरवाड़ | 8762170239 |
उत्तरी कर्नाटक | तेजराज चोपड़ा | 9845112749 |
कर्नाटक (मलनाड़) | महावीर सकलेचा | 9844020001 |
कर्नाटक (मैसूर एवं आसपास) | महावीर देरासरिया | 9901135937 |
नवी मुम्बई | महावीर कोठारी | 9322441848 |
दक्षिण मुम्बई | देवेन्द्र डाकलिया | 8879207410 |
मुम्बई (बान्द्रा से अंधेरी एवं आसपास) | पंकज सिसोदिया | 9821116647 |
मुम्बई (सायन से विक्रोली एवं आसपास) | गौतम एस. कोठारी | 9819912266 |
मुम्बई (मुम्रा से कल्याण एवं आसपास) | राकेश कोठारी | 9820522292 |
मुम्बई (भांडूप से ठाणे, भिवंडी एवं आसपास) | रमेश सोनी | 9820053204 |
मुम्बई (वडाला से मानखुर्द एवं आसपास) | सुरेश मेहता | 9820155463 |
मुम्बई (जोगेश्वरी से भयन्दर एवं आसपास) | अरुण सोलंकी | 9819079579 |
मुम्बई (नाईगांव से बोइसर एवं आसपास) | हेमन्त धाकड़ | 9960327327 |
महाराष्ट्र (खानदेश) | सुनीत सेठिया | 9425326401 |
पश्चिम महाराष्ट्र | विकास सुराणा | 9326021312 |
महाराष्ट्र (मराठवाड़ा) | महेन्द्र मरलेचा | 9822303836 |
महाराष्ट्र (कोंकण एवं गोवा) | संजय दुगड़ | 9325552393 |
गुजरात (सूरत) | अनुराग कोठारी | 9327922483 |
गुजरात (अहमदाबाद जोन 1) | प्रदीप बागरेचा | 9328151000 |
गुजरात नोर्थ व अहमदाबाद जोन 2 | शशि भंसाली | 9825431555 |
गुजरात (कच्छ) | मुकेश सिंघवी (गांधीधाम) | 9825231646 |
गुजरात दक्षिण | अरुण चण्डालिया | 7016430143 |
मध्यप्रदेश (इन्दौर) | प्रेम बैद | 9926185525 |
मध्यप्रदेश | संजय पालरेचा | 9827047357 |
छत्तीसगढ़ | विनोद बरलोटा | 9644860000 |
राजस्थान (उदयपुर संभाग उदयपुर भीलवाड़ा छोड़कर) | प्रवीण ओस्तवाल | 9414174628 |
राजस्थान (भीलवाड़ा) | सुमित नाहर | 9928694646 |
राजस्थान (उदयपुर) | दीपक सिंघवी | 9414156208 |
राजस्थान सिंवाची मालानी एवं जैसलमेर | बाहुबली भंसाली | 9414108302 |
राजस्थान संभाग जोधपुर एवं आसपास | विनय कुमार तातेड़ | 9414294049 |
राजस्थान (जयपुर-अजमेर संभाग) | विमल गुलगुलिया | 9460306844 |
राजस्थान (जयपुर) | विक्रम कुण्डलिया | 9351134000 |
राजस्थान (बोरावड, छोटी खाटू आदि) | दिनेश कुमार मुथा | 9829078006 |
राजस्थान चुरू जिला एवं लाडनूं | राजेश बांठिया | 9414235848 |
राजस्थान गंगाशहर चोखला | पीयूष लूनिया | 9828560941 |
राजस्थान गंगानगर-हनुमानगढ़ अंचल, नोहर-भादरा | देवेन्द्र बांठिया | 9414509254 |
असम अपर एवं अरुणाचल प्रदेश | बलदेव सेठिया | 9864160818 |
असम लोअर | उम्मेद बांठिया | 9435725962 |
असम बराक वेली | पंकज मालू | 9435171044 |
मेघालय | रौनक लूणिया | 9774022275 |
To avail this card, please log on to card.terapanthnetwork.com